गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहलोत सरकार बहन-बेटियों की नहीं कर सकी रक्षा

राजसमन्द : राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने गहलोत सरकार पर प्रदेश में बहन- बेटियों की रक्षा नहीं कर सकने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भाजपा का शासन आने पर अपराधियों को ढूंढ-ढूंढ कर सजा दिलाने का काम भाजपा की सरकार करेगी। जोशी ने सोमवार को राजसमन्द में जनआक्रोश महाघेराव के दौरान अपने सम्बोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है भाजपा जनता की समस्याओं को सुनने व जानने के लिए प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा और सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता को जब तक न्याय नहीं मिलेगा भाजपा चैन से सोयेंगी नहीं और राजस्थान सरकार को भी नहीं सोने देंगे।
उन्होंने कहा कि पन्ना और पद्मावती का गौरवशाली इतिहास वाले राजस्थान में आज अखबार और टीवी पर बालिका एवं महिला के साथ दुराचार, पति के सामने दुष्कर्म एवं अस्पताल में बलात्कार की घटनाएँ देखनों को मिलती है और ना ही घर में और न ही बाहर सुरक्षित है। महिलाओं में अत्याचार और दुराचार के प्रति आक्रोश है। जोशी ने कहा कि 2008 में हुए जयपुर बम ब्लास्ट में 71 लोगों की जान गई , आंतकवादयों की रिहाई के लिए उच्चतम न्यायालय के वकील खड़े किए गए, क्या राजस्थान की सरकार इतनी नकारा है जिसने 71 लोगों की जान लेने वालों के खिलाफ सीनियर वकील खड़ा नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *