गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहलोत पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में कर रहे हैं ताबड़तोड़ रैलियां

झुंझुनूं : अशोक गहलोत 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और रविवार को उन्होंने जिले के नवलगढ़ एवं खेतड़ी में जनसभाओं को सम्बोधित किया। गहलोत ने खेतड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और सभा में ईडी, सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ईडी के छापों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा ” लोकतंत्र की लड़ाई में दुश्मनी नहीं होती लेकिन हमारे दिल्ली वाली सरकार के लोग दुश्मनों की तरह बात करते हैं। मुझ पर, मेरे परिवार पर, पीसीसी अध्यक्ष पर ईडी के छापे पड़वा दिए। उनके पास ईडी है तो हमारे पास गारंटी है। इनका लोकतंत्र में यकीन नहीं है। ये ईडी और सीबीआई का दुरुयोग कर रहे हैं। डरा धमकाकर राज कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री ने राजस्थान में प्रचार के लिए आ रहे भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश, असम के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, केन्द्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री पता नहीं, जाने क्या क्या बोलकर जाते हैं। मैंने उन्हें चैलेंज किया है कि हमने जो काम किया है उसमें कमियां बताओ। हमारी स्कीमों की हमने जो कानून पास किया है। उसके बारे में आपका क्या कहना है। इन्होंने किसानों को बर्बाद किया, 600 किसान मारे गए। एक साल तक हड़ताल चली। आखिर में इन्हें कानून वापस लेने पड़े।”
गहलोत ने एक बार फिर अपनी सरकार रिपीट होने का दावा करते हुए कहा ” मैं केरल गया गया था। वहां 70 साल से कम्युनिस्ट और कांग्रेस पार्टी की सरकारें रहीं। एक बार कांग्रेस तो एक बार कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार रही। मैं विधानसभा चुनाव में गया तो वहां बताया गया कि कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार बन रही है। तो मैने पूछा ऐसा क्यों तो कहा गया कि कोरोना में अच्छा काम किया। तो मैने सोचा कि राजस्थान में तो ऐसा काम किया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भीलवाड़ा मॉडल की तारीफ की थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *