गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहलोत ने लॉन्च की मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की आज यहां शुरूआत की। श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सा विभाग की समीक्षा बैठक में इस योजना की शुरूआत की। उन्होंने इसके साथ ही बुकलेट का विमोचन भी किया।
उन्होंने कहा कि इस योजना का ट्रायल रन गत 22 जून से शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत अब तक 1.23 करोड़ रूपए के उपचार से 700 मरीजों को लाभांवित किया जा चुका है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में देश के किसी भी राज्य का निवासी घायल व्यक्ति बिना किसी एफआईआर अथवा औपचारिकता के मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से संबद्ध निजी एवं सरकारी अस्पतालों में 72 घंटों तक निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकता है।
इसके लिए चिरंजीवी योजना का पात्र होना आवश्यक नहीं है। 72 घंटे के उपरांत गैर चिरंजीवी लाभार्थी मरीज को राजकीय अस्पताल में रैफर किया जाएगा अथवा मरीज स्वेच्छा से निजी अस्पताल में अपने खर्च पर उपचार प्राप्त कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं नर्सिंग समुदाय पूर्ण सेवा भावना के साथ इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में जुटे है जिससे राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *