गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहलोत मनाएंगे अनाथ बच्चों के साथ दीपावली

जयपुर : राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश भर में अनाथ हुए बच्चों के संग शुक्रवार को राजकीय आवास पर दीपावली मनायेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने बताया कि श्री गहलोत कोरोना के कारण अनाथ हुए 231 बच्चों के साथ लंच करेंगे और बच्चों को एक गिफ्ट हैम्पर (जिसमें मिठाईयां, पटाखें, एवं स्टेशनरी आदि) भी दिया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा।
डॉ शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार ने अनाथ हुए बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिय संवेदनशीलता दर्शाते हुए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना की घोषणा की है, जिसे 25 जून 2021 से सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया गया।
योजना के तहत प्रत्येक अनाथ बालक/बालिकाओं को तत्कालिक सहायता के रूप में राशि रूपए एक लाख की एकमुश्त तथा अन्य सहायता राशि तथा उसके 18 वर्ष की आयु होने पर राशि रूपए 5.00 लाख की एकमुश्त सहायता राशि दी गई है। इस योजना के तहत विधवा महिला को एक लाख की तत्कालिक सहायता के साथ ही राशि रूपए 1500 रुपए प्रति माह पेंशन भी दी जा रही है। इसी तरह विधवा के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक एक हजार रुपए प्रतिमाह एवं दो हजार रूपए वार्षिक दिये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *