अलवर : अशोक गहलोत सोमवार को कठूमर विधानसभा क्षेत्र के खेड़ली कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा गहलोत के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी संजना जाटव के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री के खेड़ली आगमन की तैयारी को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटे हुए हैं। अलवर से आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश खींची ,कठूमर सीओ अशोक चौहान थाना अधिकारी महावीर प्रसाद सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड सभा स्थल का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
