गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गहलोत ने सरदारपुरा से चुनाव जीता

जयपुर : अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव 2023 में जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए। गहलोत तो चुनाव जीत गए लेकिन उनकी पार्टी यह चुनाव हार गई। गहलोत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी डा महेन्द्र राठौड़ को 26 हजार 396 मतों से हराया। गहलोत को 96 हजार 859 मत मिले जबकि राठौड़ ने 70 हजार 463 मत हासिल किए। गहलोत ने विधानसभा का यह छठा चुनाव जीता हैं और वह प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इस चुनाव में गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री शांति धारीवाल सहित कई नेताओं ने चुनाव जीता हैं लेकिन गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला सहित कई मंत्री चुनाव हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *