गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

घाघरा के विकराल रूप से बाढ़ का खतरा बढ़ा

बहराइच : नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के चलते सीमावर्ती जिले बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज से मंगलवार को दो लाख 45 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। बैराज के सभी 35 गेटों को खोल दिया गया हैं। घाघरा के विकराल रूप से नदी से सटे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया, चहलवा के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है।
नेपाल सीमा पर स्थित चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज में आज सुबह छह बजे से नेपाल की नदियों से आ रहे पानी की वजह से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है जिसको लेकर बैराज प्रशासन एक्टिव मोड पर आ गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैराज के सभी 35 गेटों को खोलकर फ्री कर दिया गया है।
गौरतलब है कि घाघरा में इस समय दो लाख 45 हजार 477 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है, वहीं गेज 136.10 दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से अभी 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वहीं शारदा और सरयू नहर को बंद कर दिया गया है। बैराज प्रभारी ने बताया कि दो लाख क्यूसेक से ऊपर जलस्तर बढ़ने पर गेटों को फ्री कर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *