श्रीनगर : श्रीनगर में मंगलवार को मंगेतर को चाकू मारने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि बेमिना श्रीनगर के आदिल अहमद कालू को शहर के चट्टाबल इलाके में परिमपोरा की उसकी मंगेतर आसिफा बशीर ने दिनदहाड़े चाकू मार दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सफाकदल थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक बयान में कहा गया है,“महिला की पीड़िता से सगाई हुई थी और निकाह भी होना था।”
