गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में कर्ज और बीमारी से परेशान एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानगंज, रामबाग निवासी निजी लेब में कार्यरत सारिका ने मकान बनाने के लिये रिश्तेदारों से सात-आठ लाख रुपये का कर्ज लिया और ठेकेदार को तीन लाख रुपये अग्रिम भी दे दिये। ठेकेदार ने धोखा दिया और पैसे लेने के बाद काम नहीं किया जिससे राधिका मानसिक तनाव मे थी।
राधिका ने अपने घर के मंदिर में ही पंखे के हुक पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने स्वयं कैंची से फंदा काटकर राधिका को नीचे उतारा, तब तक रामगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच, जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राधिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *