जींद : हरियाणा में जींद शहर के ढेडराज मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही एक 25 वर्षीय युवती ने कल रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार सोनम (25) मूल रूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से थीं और विवाह पटियाला निवासी हरप्रीत से किया था। पति से अनबन के बाद यहां अकेली रह रही थी। सोनम ने जींद में 20 मार्च को ही किराये पर मकान लिया था। शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र के अनुसार सोनम के मायका पक्ष को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
