गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती ने की आत्महत्या

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के जरिया क्षेत्र में फोन पर अपने मंगेतर से बात करने के बाद गुस्से में आई एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने गुरूवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के पहरा गांव निवासी राकेश कुमार की 25 वर्षीय पुत्री अर्चना राजपूत का रिश्ता राठ क्षेत्र के धमना गांव निवासी भीकम सिंह से हुआ तय हुआ था। 21 मई को अर्चना की भीकम से शादी होनी थी। बुधवार की रात अर्चना फोन पर अपने मंगेतर भीकम सिंह से बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने के बाद अर्चना ने गुरुवार को जहर खा लिया जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री राठ कस्बे के एक इंग्लिश मीडिएम स्कूल में टीचर थी। शादी के कार्ड भी छप गए थे। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि भीकम सिंह ने किसी बात को लेकर फोन पर बात कर उसकी पुत्री को टार्चर करना शुरू कर दिया था, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *