फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आज एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मम्मी नगला निवासी सत्येंद्र जाटव की 18 वर्षीय पुत्री दीक्षा ने तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी, परिजन एवं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या युवती को कमरे में बेड के समीप खून से लथपथ पड़ा देख घटना की जांच पड़ताल शुरू की।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के मौके पर पहुंचने पर परिवारी जनों द्वारा प्रथम दृष्ट्या दीक्षा द्वारा ही तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या करने की बात बताई गई। इसके साथ ही उन्होंने अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच किए जाने के निर्देश हुए बताया कि घटना स्थल से आत्महत्या में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच पड़ताल करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्ट के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ को भिजवाया है।
युवती ने की आत्महत्या
