गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवती ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड नंबर 13 ताजपुर रोड के एक मकान में किराए से रह कर पढ़ाई करने वाली 24 वर्षीय युवती ने सुबह फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कोतवाली पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवती के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। युवती यहां किराए का मकान लेकर पढाई करती थी तथा बच्चों को कोचिंग देने का कार्य भी करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *