गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती अपने परिजनों के साथ फैक्ट्री में रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हैडकांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के कुवारवास निवासी संगीता लोदी 18 यहां अपनी मां एवं भाई के साथ यहां सांकरिया स्थित मार्बल्स-मिनरल्स फैक्ट्री परिसर में रहकर वहीं मजदूरी करती थी।
मंगलवार रात संगीता के परिजन मजदूरी कर रहे थे, जबकि वह कमरे पर थी। परिजन चाय पीने कमरे पर गये तो अंदर से दरवाजा बंद था। परिजनों ने संगीता को आवाज दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने अन्य मजदूरों की मदद से दरवाजा खोला तो संगीता अंदर चुन्नी के फंदे से झुलती मिली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद संगीता का शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *