गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंदरों के हमले से युवती की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश में यहां एक युवती के बंदरों के हमले के बाद संतुलन बिगड़ने से घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से सोमवार को मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि घटना शिमला के उप नगर टूटू में हुई जब छह पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़े गई एक युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला कर लिया। डर के मारे युवती का संतुलन बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे आईजीएमसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की शिनाख्त हिमांशी शर्मा(19) के रूप में की गई है। इस हादसे के बाद परिजन ग़मज़दा हैं। वहीं शिमला जिला प्रशासन ने वन्यजीव विभाग से बंदरों के हमलों को रोकने के लिये कर्मचारी तैनात करने के लिये पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *