गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मकान की दीवार के मलबे में दबकर बच्ची की मौत, 7 परिजन घायल

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में आठ लोग दब गए , जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची के परिवार के सात लोग गंभीर रुप से घायल हैं, सभी को ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे में एक गाय और तीन भैंसों की भी मौत हो गई।
गोहद पुलिस के अनुसार सर्वा गांव में हरेन्द्र सिंह तोमर नाम के व्यक्ति के मकान की कल अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे मे इस परिवार के आठ लोग घायल हो गए, जिसमें छह बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल शिवान्या (8) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तब लोगों ने मलबे को हटाया। सभी घायलों को गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी बृजेन्द्र सेंगर ने आज बताया कि हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *