गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लेपर्ड के हमले से बालिका की मौत, अब तक चार मौत

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल गोगुन्दा थाना क्षेत्र के कुण्डाउू गांव में लेपर्ड ने हमला कर एक छह वर्षीय बालिका की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कुण्डाउू गांव में गमेरलाल गमेती की छह वर्षीय बालिका सूरज बुधवार शाम करीब छह बजे नाले के पास थी। तभी घात लगाकर बैठे लेपर्ड ने उसे दबोच कर जंगल में ले गया। घटना के समय मौजूद अन्य बच्चों के हल्ला करने पर ग्रामीणों ने बच्ची तलाशी की तो कुछ ही दूरी पर बच्ची का कटा हुआ हाथ एवं आधा शरीर मिला।
उस समय मौके पर दो तीन. लोग ही थे। इसी दौरान लेपर्ड ने वापस आकर बच्ची के बच्चे हुए शव को उठा कर जंगल में ले गया। बडी संख्या में ग्रामीणों ने रात्रि में बच्ची के शव की तलाश की लेकिन नहीं मिला था।
गुरूवार सुबह पुनः ग्रामीणों एवं वन विभाग तथा पुलिस कर्मियों ने बच्ची के शव की तलाशी की।
गौरतलब है कि इस क्षेत्र में लेपर्ड का आतंक है। पिछले एक सप्ताह में लपर्ड की शिकार की यह चौथी घटना है। अब तक चार लोगों को लेपर्ड मौत के घाट उतार चुका है। वन विभाग ने पिंजरे लगाकर मंगलवार को दो लेपर्ड को पकडा भी था लेकिन लेपर्ड द्वारा इंसानों पर हमला करने की घटनाएं थम नहीं रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *