गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाघ के हमले में बालिका की मृत्यु

शहडोल : ”टाइगर स्टेट” के नाम से प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बाघ के हमले में नौ वर्षीय एक बालिका की मृत्यु हो गयी। वन विभाग के अनुसार जिले के जैसिंगघनगर क्षेत्र के ठाढीपाथर गांव के पास मंगलवार दिन में एक बाघ ने नौ वर्षीय बालिका पूनम सिंह पर हमला कर दिया और वह उसे अपने जबड़े में दबाकर ले जाने लगा। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने से बाघ बालिका को छोड़कर भाग निकला।

हालाकि तब तक बाघ के हमले में घायल हुयी बालिका की मृत्यु हो चुकी थी। विभाग के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बालिका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गयीं। दूसरी ओर वन मंडल अधिकारी गौरव चौधरी ने बताया कि बाघ के हमले में मृत किशोरी की घटना दुखद है और इस मामले में पीड़ित परिवार को नियमों के अनुरूप मुआवजे की कार्रवाई प्रारंभ की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *