तिरुवरूर : तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले के ओथावीदु गांव में सोमवार की सुबह एक घर की दीवार का हिस्सा ढह जाने से नौ वर्षीय लड़की की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृत लड़की पहचान प्रायमरी की छात्रा आर.मोनिशा के रूप में की गयी है। उसके भाई आर.मोहनदोस (12) को तिरुवरुर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में बच्चों के माता-पिता बच गए।
जिले में रविवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण दीवारें काफी भीग गईं थी। राज्य के डेल्टा, दक्षिणी, उत्तरी और मध्य जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। कई जिलों में भारी बारिश के कारण शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी कर दी गयी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर में विल्लुपुरम, तिरुवन्नमलाई, रानीपेट, वेल्लोर, दक्षिण में कन्याकुमारी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, रामनाथपुरम सहित विभिन्न जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
दीवार गिरने से लड़की की मौत, किशोर घायल
