गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती की हत्या, पिता पुत्र गिरफ्तार

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी क्षेत्र में एक युवती की प्रेम प्रसंग में गोली मार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को युवती का शव उसके कथित प्रेमी के घर से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है । अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के धतूरी टोला निवासिनी नेहा सिंह (20) की गुरुवार रात कंधे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज युवती का शव गांव में ही उसके प्रेमी सूर्य प्रताप सिंह के घर से बरामद हुआ। मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
पुलिस ने मृतका के पिता विनय सिंह की तहरीर पर आरोपी युवक सूर्य प्रताप सिंह, उसके पिता देवेन्द्र नाथ सिंह और मां सुनीता सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 व 34 के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीयों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद कर लिया है । फरार आरोपी सुनीता सिंह की तलाश की जा रही है ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *