गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धारदार हथियार से युवती की हत्या

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कोतरा रोड थाना क्षेत्र में एक युवती की धारदार हथियार से हत्या की घटना की पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रंजीता महतो (24) रायगढ़ के पतरापाली क्षेत्र की रहने वाली थी। युवती का शव कल कमरे के अंदर मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। प्रथम दृष्टया सिर पर गंभीर चोट की वजह से मौत होना बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है और आशंका है कि किसी नजदीकी व्यक्ति ने ही इस घटना को अंजाम दिया। इस बीच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *