गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ सो रही नौ वर्ष की एक बच्ची को एक बदमाश सोते समय उठा ले गया आैर बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के अमितेषनगर की एक इमारत में रहने वाले चौकीदार दंपति की नौ वर्ष की एक बच्ची को एक बदमाश सोते समय उठा ले गया और इमारत से कुछ दूरी पर एक सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद लड़की वापस अपने माता पिता के पास आयी और घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की शिकायत राजेन्द्रनगर थाना पुलिस से की गयी, जिस पर पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी चंदन (32) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पीडित लड़की का पिता इमारत में चौकीदारी करता है और वहीं अपने परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार रात्रि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सो रहा था। इसी बीच आरोपी वहां आया और लड़की का मुंह दबा अपने साथ ले गया और सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद था तथा हालांकि में रिहा होकर आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *