गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लूट के बाद युवती से दुष्कर्म

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के जांगूपुरा के जंगल में मोटर साइकिल सवार भाई-बहन से लूट करते हुए बहन के हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जिले के रजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि कल रात्रि पीड़ित 23 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ मोटर साइकिल से छतरपुर से अपने गांव जा रही थी। इसी बीच जांगूपुरा गौशाला के आगे ढलान के पास पांच अज्ञात लोगों ने दो मोटर साइकिलें बीच सडक पर खडी कर रास्ता रोक लिया। जिनमें एक महिला भी शामिल थी। बदमाशों में से एक व्यक्ति बका जैसा हथियार भी लिया हुआ था। जिनके द्वारा पीड़ित का मंगलसूत्र, सोने की चैन, कंगन, तीन हजार पांच सौ रूपये और एक मोबाइल लूट लिया गया। साथ ही पीड़ित के भाई के साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया गया।
बाद पीड़िता को आरोपी महिला और उसके दो साथी जंगल में ले जाकर हाथ-पैर पकड कर एक व्यक्ति द्वारा पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया गया एवं मारपीट की गयी। इसकी रिपोर्ट पर थाना रजपुरा में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित भाई-बहन का दमोह की जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *