गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

शव को आठ टुकडे कर फेंका

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के बाद शव के टुकडे कर फैंकने का मामला सामने आया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बालिका पडोस में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी तथा शव के आठ टुकडे कर बोरा में भरकर एक खंडहर नुमा मकान में फैंक दिया था।
उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के लोपडा गांव में गत 29 मार्च को यह बालिका घर से पिता के पास खेत पर जाने को कहकर निकली थी लेकिन बच्ची खेत पर नहीं पहुंची। देर शाम तक बच्ची के घर पर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तथा मावली थाने में भी गुमशुदा की रिर्पोट दी। पुलिस द्वारा गांव में बच्ची की तलाश के दौरान ही खंडहरनुमा एक मकान के अंदर जाकर देखा तो एक संदिग्ध बोरा दिखायी दिया। पुलिस ने बोरा को खोलकर देखा तो उसमें दो थैलिया थी जिसमें बच्ची के शव के टुकडे थे।
घटना का पता चलने पर आज सुबह जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटना के मामले में साक्ष्य जुटाए। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ कर रही है। पुलिस ने बच्ची की शव का आज एम बी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *