गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा की शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना इलाके में सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ छठी कक्षा की छात्रा को बेरहमी पूर्व डंडे से पिटाई करने पर पुलिस में मामला दज्र करवाया है। पुलिस के अनुसार चौहानों की कमेरी गांव के एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी जिसमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक भेरूलाल को आरोपी बनाया है। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 6 में उसकी छोटी बहन पढाई कर रही है ।

गत पांच अप्रैल को हमेशा की तरह उसकी छोटी बहन स्कूल में पढ़ने गयी। जब वह वापस घर लौटी तो उसने परिवादी को बताया कि उसे अध्यापक ने बहुत ही बुरी तरह से मारपीट की। फिर परिवादी ने अपनी मासूम बहन की पीठ को देखा तो पूरी पीठ पर डंडे की मारने से चोटों के निशान दिखे और बच्ची काफी शारीरिक मानसिक डरी हुई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के भाई की इस रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *