गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बदनौर थाने के आकड़सादा गांव में आज नीट की परीक्षा देने जाने से पहले ही एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारण अभी सामने नहीं आये हैं। बदनौर पुलिस ने बताया कि आकड़सादा निवासी खुशबु 18 रविवार को नीट की परीक्षा में बैठना था। इसके लिए खुशबु सुबह नींद से उठी। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चली गई, जहां उसने चुन्नी का फंदा गले में डाला और पंखे के हूक से झूल गई। उधर, कुछ देर बाद तक खुशबु नजर नहीं आई तो उसके पिता व दादी ने उसे ढूंढा। वह कमरे में फंदे से झुलती मिली। सूचना पर बदनौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपते हुये जांच शुरु कर दी। पुलिस का कहना है कि खुशबु ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *