गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर में स्थित गणेश कॉलोनी में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली आज उसका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि प्रीति जाटव (17) गणेश कॉलोनी में अपनी एक बहन और भाई के साथ रहकर पढ़ाई करती थी तथा उसकी एक भाभी भी उनके साथ रहती थी।

उसके परिजनों के अनुसार शनिवार की रात वह रात का खाना खाकर सोने चली गई थी। आज उसका सब फांसी पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि मृतक छात्रा जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव की रहने वाली है। यहां वह अपनी एक बहन एक भाई के साथ रहकर पढ़ाई करने आई थी तथा उनकी देखरेख के लिए उसकी एक भाभी भी साथ में रहती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *