प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के हंडिया कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा की ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंडिया कोतवाली थाना क्षेत्र के बरौत निवासी धर्मराज की पुत्री अंशु सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। पंकज नगर चौराहे के पास सरकारी खाद्यान्न लादकर जा रहे एक ट्रक ने उसे अपने चपेट में लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। अंशु कक्षा नौ की छात्रा थी।
उप जिलाधिकारी (एसडीएम हंडिया) सार्थक अग्रवाल और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित भीड़ को किसी तरह समझाबुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अग्रवाल ने बताया कि मृतका के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत
