शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज सुबह एक पुलिस वाहन की चपेट में आने से कोचिंग से लौट रही एक छात्रा की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय के पास आज एक पुलिस वाहन ने साइकिल पर सवार होकर कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को टक्कर मार दी। मौके से वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस दूसरा वाहन लेकर मौके पर पहुंची और छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में मृतका की पहचान स्थानीय निवासी सृष्टि यादव (17) के रूप में हुई है।
