गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म , 5 गिरफ्तार

चेन्नई : तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में निजी कॉलेज में पढ़ने वाली एक 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ सुनसान जगह पर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किये जाने की घटना सामने आयी है।
युवती सुनसान स्थान पर अपने पुरुष मित्र से मिलने गयी थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने घटना का अंजाम दिया। बीकॉम कर रही युवती और बीबीए कर रहा उसका पुरुष मित्र दोनों कांचीपुरम जिले के एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है। घटना गुरुवार रात की है और कल युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराये सामने आयी। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कल देर रात तक सभी पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
युवती और उसका दोस्त अक्सर अक्सर एकांत में मिलते थे। ऐसी ही एक मुलाकात के दौरान गुरुवार रात वहां शराब पी रहे दो युवक उनके पास आये और उन्होंने अपने दोस्तों को भी बुला लिया। उन्होंने युगल को चाकू की नोंक पर धमकाया ।
उनमें से तीन ने लड़की के दोस्त को चाकू की नोंक पर पकड़ कर रखा, जबकि दो अन्य उसे एक के पास ही सुनसान जगह पर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना पीड़िता ने अपने चाचा को दी, जिसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *