गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

संतकबीरनगर में छात्रा से गैंगरेप

दो गिरफ्तार

संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में दो युवकों ने घर से अगवा करके नाबालिग छात्रा को खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बुधवार को बताया कि पीड़ित छात्रा ने तहरीर दी है जिसमें वह बीती रात घर से बाहर लघुशंका के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही मोनू और अनिल उसे अगवा करके खेत में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का 161 का बयान कराया जा रहा है। इसके मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *