गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के उसराहार क्षेत्र में शनिवार को बीएससी की एक छात्रा ने फांसी लगा कर जान दे दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आज सुबह नगला चतुर गांव निवासी योगेश दुबे की पुत्री प्राची (20) का शव अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। परिजन आत्महत्या को लेकर कोई सटीक जानकारी पुलिस को नहीं दे पा रहे हैं। ऐसा कहा गया है कि आत्महत्या करने वाली लड़की अपने पिता और दादी के साथ में घर पर रह रही थी जबकि लड़की की मां और उसकी छोटी बहन दिल्ली में रहती है। उन्होने बताया कि मृतक बीएससी की छात्रा थी। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *