गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्राओं ने टीचर्स का फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

टीचर्स ने छात्राओं को परीक्षा-प्रगति के लिए दिलवाया संकल्प

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

मिर्जापुर | आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज में मंगलवार को महान शिक्षाविद डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस उपलक्ष्य शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या रीता वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकांश छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर अध्यापकों ने सभी छात्राओं को शिक्षक दिवस की महत्वता के बारे में अवगत कराया। साथ ही उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। इस विशेष दिवस उपलक्ष्य अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना गृह अवकाश पर रहते हुए।

नागरिक शास्त्र (सिविक्स) प्रवक्ता डाॅ. रेखा अपने विद्यार्थियों की प्रसन्नता के लिए शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुई। कक्षा की छात्राओं ने अपनी पंसदीदा टीचर डाॅ. रेखा को ढेरों उपहार स्वरूप प्रदानकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उनके साथ सेल्फी क्लिक की। गौरवशाली भारत को मिली जानकारी में, आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज में आयोजित इस विशेष शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बोर्ड की छात्राओं को परिश्रम सहित पढ़ाई में अच्छे अंक लाने के लिए संकल्प दिलवाया।

साथ ही टीचर्स ने छात्राओं को अनुशासन सहित आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। टीचर्स ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, उनके लिए छात्राओं की प्रगति ही उपहार है। इस विशेष अवसर पर प्रधानाचार्या रीता वर्मा, संस्कृत प्रवक्ता गीता सोनकर, हिंदी प्रवक्ता सुप्रिया पाण्डेय, कला प्रवक्ता अनिता राव, अंग्रेजी प्रवक्ता प्रतिभा राकेश, संगीत प्रवक्ता दीपा कुमारी एवं समस्त आर्य कन्या पाठशाला इंटर काॅलेज की छात्राओं सहित स्टाॅफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *