गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बरेली में प्रेमिका की हत्या

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक ने अपनी कथित विवाहित प्रेमिका की उसकी बेटी के सामने गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पीलीभीत जिला निवासी संगीता (32), इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास रहती थी। उसका पीलीभीत के ही रहने वाले अशोक (26) से प्रेम प्रसंग था। अशोक उसके पास काफी दिन रूककर जाता था। बीती रात बुधवार को महिला का अशोक से विवाद हो गया। अशोक ने उसकी गला दवाकर हत्या कर दी। शव मिनी बाईपास स्थित निर्माणाधीन रोडबेज बस स्टेंड परिसर में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि इज्जतनगर क्षेत्र के मिनी बाईपास मे निर्माणणीन बस स्टैंड परिसर में महिला का शव गुरुवार सुबह मिला है। उसकी गला दवा कर हत्या कर दी गई, जिस युवक ने उसकी हत्या की है वह उसका प्रेमी बताया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *