गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लखनऊ में प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका

लड़की के पिता बोले- बेटी को सूफियान ने मारा, धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में युवक पर लड़की को चौथी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया गया है। लड़की के परिजनों ने कहा कि युवक सूफियान उनकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था।
परिवार ने पुलिस में जो शिकायत की है, उसके मुताबिक दुबग्गा में रहने वाले निधि गुप्ता (19) और सूफियान में प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे विरोध करने सूफियान के घर पहुंचे। लड़की के पिता रवि गुप्ता ने कहा- सूफियान ने निधि को 4 मंजिल से नीचे फेंक दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। परिजन की तहरीर पर हत्या व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का केस दर्ज किया गया है। इस घटना पर हिंदूवादी संगठन भी आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। वहीं, पुलिस के अफसरों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *