गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोरी डालकर थप्पड़ मारने का चल रहा था खेल, दोस्त ने गर्दन पकड़ी और घूंसे बरसाए
गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में मंगलवार रात 17 वर्षीय केशव की खेल-खेल में हत्या कर दी गई। सारे दोस्त एक-दूसरे के ऊपर बारी-बारी से बोरी डालकर थप्पड़ मारने जैसा कोई खेल खेल रहे थे। केशव का एक थप्पड़ दोस्त को आंख के पास लग गया। बदला लेने के लिए दोस्त ने खेल-खेल में केशव का गला पकड़ लिया और उसे घूंसे मारे। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
ये घटनाक्रम विजयनगर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर बागु 20 फुटा रोड का है। इंस्पेक्टर अनीता चौहान ने बताया, यहां रहने वाला 17 वर्षीय केशव एक मार्ट में जॉब करता था। मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे वो मोहल्ले में एक बाउंड्रीवॉल के पास दोस्तों संग खेल खेल रहा था। खेल ये था कि किसी एक दोस्त के ऊपर बोरी डाली जाएगी और बाकी दोस्त उसको थप्पड़ मारेंगे। जो पहचान में आ गया, अगली बार उसके ऊपर बोरी डाली जाएगी। इस तरह ये क्रम चलता रहेगा।
आंख पर थप्पड़ लगने पर लिया बदला
बारी विशु नामक लड़के की आई और बाकी दोस्त उसके ऊपर बोरी डालकर थप्पड़ मारने लगे। इस दौरान केशव का एक थप्पड़ विशु की आंख के पास लग गया और वो उसको पहचान गया। अब बारी केशव की आई। केशव के ऊपर कंबल डाला गया और दोस्तों ने थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। आंख के पास आई चोट का बदला लेने के लिए विशु ने केशव की गर्दन पकड़ ली और उसको कई घूंसे मार दिए। इससे केशव मौके पर ही बेहोश हो गया।
एक दोस्त हिरासत में लिया
विशु ने घर जाकर अपने परिजनों को ये खबर दी। विशु के परिजन ही बेहोश केशव को निजी अस्पताल लेकर गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पिता राजकुमार ने विशु समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। विशु को कस्टडी में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *