गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नव हिंद स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

नई दिल्ली : नव हिंद स्कूल, न्यू रोहतक रोड, दिल्ली की छात्राओं और शिक्षिकाओं द्वारा भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में करोलबाग क्षेत्र में पदयात्रा निकाल कर बड़े उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। कार्यक्रम में विद्यालय की 1000 छात्राओ ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लौहपुरुष’ कहे जाने वाले सरदार पटेल ने भारत की 500 से अधिक रियासतों को भारत संघ मे जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया। इसलिए भारत सरकार ने वर्ष 2014 में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस “हमारे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वास्तविक और संभावित खतरों का सामना करने के लिए हमारे राष्ट्र की ताकत की फिर से पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगा.” सभी छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *