गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पेड़ से लटका मिला युवती का शव

उन्नाव। उन्नाव के बाबूखेड़ा गांव की रहने वाली युवती का शव नीम के पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
बाबूखेड़ा गांव के रहने वाले पुत्तन वर्मा की बेटी पूजा देवी घर में शाम खाना पीने होने के बाद शौच लिए खेत गई थी। उसके घर न पहुंचने पर परिजनों को आशंका हुई तो खोजबीन शुरू कर दी।खोजबीन के दौरान पूजा का शव गांव के बाहर आलू के खेत में नीम के पेड़ की डाल से लटकता मिला। शव देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
घटना की सूचना प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान ने बदरका चौकी पुलिस को मामले से अवगत करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
झाड़ियों में मिला महिला का शव
दूसरा मामला बिहार थाना क्षेत्र के पाटन गांव स्थित बाबा ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज के पास बबूल के बाग में झाड़ियों के बीच अज्ञात महिला का फंदे से शव लटकता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की पहचान करवाए जाने का प्रयास किया। मगर पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी में रखवा दिया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *