संवाददाता | गौरवशाली भारत
नाँगल चौधरी | राजकीय महिला महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एनएसएस के अन्तर्गत स्वच्छताा दिवस उपलक्ष्य रैली का आयोजन प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर की अध्यक्षता में किया गया। इस रैली को हरी झण्डी दिखाकर प्राचार्या ने रवाना किया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने गली मुहल्ले में जाकर स्वच्छता संबधित जागरूक करते हुए लोगों को समझाया। इस अवसर पर प्राचार्या ने छात्राओं को 2 अक्टूबर पर महात्मा गाँधी की जन्म शती पर स्वच्छ भारत की परिकल्पना की गई। इस बारे में प्राचार्या ने छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस दिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी स्वच्छ भारत ‘अभियान का संकल्प लिया था। स्वच्छता पर बल देते उन्होंने कहा कि हमारा शरीर तभी स्वस्थ रह सकता है, जब हमारा वातावरण भी स्वच्छ हो और यह हमारा कर्तव्य है कि हमारा देश सदैव स्वच्छ रहे। उन्होंने बताया कि स्च्छता बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
इस रैली का सफल संचालन प्रभारी डॉ. पूनम तंवर और डॉ. सुशीला यादव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, सन्तोष यादव, ममता बायला, कुलदीप, रमन यादव, रणवीर आदि स्टाक सदस्य मौजूद रहे।
