गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केदारनाथ के रास्ते में ग्लेशियर टूटा, यात्रा रोकी गई

उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी; बंगाल की खाड़ी में 6 मई से चक्रवात का अलर्ट
नई दिल्ली।
केदारनाथ के रास्ते में गुरुवार को ग्लेशियर टूट जाने की वजह से यात्रा को रोक देना पड़ा। यात्रा के पैदल मार्ग पर भैरव ग्लेशियर टूटा, इससे भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा के बीच रास्ता बंद हो गया। लिहाजा यात्रा पर रोक लगा दी गई। इधर, प्रशासन ने चार धाम के तीर्थ यात्रियों को रुकने के लिए कहा है।
केदारनाथ के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 9 मई तक चक्रवात बनने की आशंका जताई है। केंद्रीय मौसम विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 6 मई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके बाद चक्रवात बनने के संकेत हैं। महापात्र ने बताया कि चक्रवात के बंगाल के मध्य खाड़ी की ओर बढ़ने का अनुमान है। इससे 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात का नाम मोचा होगा। यह नाम यमन ने लाल सागर की एक पोर्ट सिटी के नाम पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *