गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेमकुंड साहिब मार्ग पर ग्लेशियर खिसका

चमोली : उत्तराखंड में चमोली जिले के हेमकुंड यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट पर रविवार को शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से अफरा तफरी मच गई। एक महिला तीर्थयात्री लापता हो गई, जबकि चार यात्रियों को सुर​क्षित निकाल दिया गया है। हेमकुंड साहिब मार्ग बंद होने से यात्रा भी रुक गई है। जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि यात्रा मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।

लापता महिला यात्री की खोजबीन शुरू कर दी गई है। रविवार को दोपहर बाद सभी ती​र्थयात्री वापस लौट गए थे। यात्रियों का यह अंतिम जत्था घांघरिया लौट रहा था। शाम छह बजे जैसे ही तीर्थयात्री अटलाकुड़ी ग्ले​शियर प्वाइंट पर पहुंचे, अचानक बर्फ ​खिसक कर रास्ते पर आ गई। जिससे यहां यात्री फंस गए। यात्रियों को निकालने के लिए एसडीआरएफ के जवान वहां पहुंचे।
उन्होंने चार यात्रियों को तो निकाल दिया, लेकिन एक महिला तीर्थयात्री मिसिंग हो गई।

देर शाम तक भी उसकी खोज जारी रही। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि ग्लेशियर खिसकने से वहां से गुजर रहे पांच तीर्थयात्रियों में से चार को बचा लिया गया है, लेकिन एक महिला तीर्थयात्री मिसिंग चल रही है। महिला की ढूंढखोज के लिए बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि अटलाकुड़ी में मिसिंग तीर्थयात्री की खोज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *