गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी के विजन की वैश्विक व्यापार जगत की हस्तियों ने की सराहना

गांधीनगर : नरेंद्र मोदी के विजन की वैश्विक व्यापार जगत की हस्तियों ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण में बुधवार को सराहना की। आर्सेलरमित्तल के अध्यक्ष लक्ष्मी मित्तल ने वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन अवसर पर कहा पिछले साल सितंबर में वाइब्रेंट गुजरात की 20वीं वर्षगांठ के दौरे का स्मरण किया और वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के मेगा वैश्विक आयोजन के लिए एक संस्थागत ढांचा सृजन करने की प्रक्रिया की निरंतरता पर प्रधानमंत्री की जोरदार सराहना की। उन्होंने एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के सिद्धांतों में प्रधानमंत्री के विश्वास और प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर उद्योग जगत की कई हस्तियों ने भी इस सम्मेलन को संबोधित किया।
मित्तल ने राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में इस्पात के महत्व पर जोर देते हुए वर्ष 2021 में आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया हजीरा विस्तार परियोजना की आधारशिला रखने के कार्यक्रम को याद करते हुए कहा कि इस परियोजना का पहला चरण निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2026 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन जैसे हरित क्षेत्रों में निवेश के बारे में भी चर्चा की।
सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन, जापान के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने प्रधानमंत्री को उनके मजबूत नेतृत्व का श्रेय देते हुए उन्हें देश में विनिर्माण उद्योगों को प्रदान किए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। यह कहते हुए कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया है, उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति प्रधानमंत्री के प्रगतिशील दृष्टिकोण के प्रभाव का भी जिक्र किया।
श्री सुजुकी ने भारत में निर्मित पहले विद्युत वाहन को पेश करने के साथ-साथ इसे यूरोपीय देशों और जापान में निर्यात करने की कंपनी की योजना पर भी चर्चा करते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने इथेनॉल, हरित हाइड्रोजन और गाय के गोबर से बायोगैस के उत्पादन के माध्यम से ग्रीनहाउस उत्सर्जन को कम करने में योगदान देने की संगठन की योजना का भी उल्लेख किया।
रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात को आज दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित निवेश शिखर सम्मेलन बताया, क्योंकि इस तरह का कोई अन्य शिखर सम्मेलन पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित नहीं किया जा रहा है और यह लगातार मजबूत भी होता जा रहा है। उन्होंने कहा,“यह हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और निरंतरता का प्रतीक है।”
श्री अंबानी ने कहा कि वे वाइब्रेंट गुजरात के हर संस्करण में शामिल हुए हैं। गुजराती मूल पर गर्व व्यक्त करते हुए, उन्होंने गुजरात में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “इस बदलाव का मुख्य कारण हमारे नेता हैं जो आधुनिक समय के एक सबसे महान नेता के रूप में उभरे हैं। श्री मोदी भारत के इतिहास में सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं। जब वह बोलते हैं तो न केवल दुनिया बोलती है बल्कि उनकी प्रशंसा भी करती है।” उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे भारत के प्रधानमंत्री असंभव को संभव बनाते हैं। उन्होंने कहा,“मोदी है तो मुमकिन है।”
उन्होंने कहा कि यह नारा दुनिया के दर्शकों में गूंज रहा है और वे इससे सहमत भी हैं। उन्होंने अपने पिता श्री धीरूभाई अंबानी का स्मरण करते करते हुए कहा कि रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी और हमेशा रहेगी। रिलायंस का प्रत्येक व्यवसाय मेरे सात करोड़ गुजराती साथियों के सपनों को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में विश्वस्तरीय संपत्ति बनाने के लिए पूरे भारत में जो निवेश किया है, इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है।
श्री अंबानी ने गुजरात के लिए पांच वादे किये हैं। पहला रिलायंस अगले 10 वर्षों में महत्वपूर्ण निवेश के साथ गुजरात की विकास गाथा में अग्रणी भूमिका निभाना जारी रखेगा, विशेष रूप से, रिलायंस गुजरात को हरित विकास में वैश्विक हस्ती बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा,“हम वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से गुजरात की आधी से अधिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लक्ष्य को हासिल करने में पूरी मदद करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि जामनगर में 5000 एकड़ में धीरूभाई एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स स्थापित किया जा रहा है जो वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में उत्पादन शुरू करने के लिए के लिए तैयार हो जाएगा।
दूसरा- 5जी के सबसे तेज रोलआउट के कारण, आज गुजरात पूरी तरह से 5जी सक्षम हो गया है। इससे गुजरात डिजिटल डेटा प्लेटफॉर्म और एआई का उपयोग में अग्रणी बन जाएगा। तीसरे वादे में रिलायंस रिटेल गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार करने और लाखों किसानों और छोटे व्यापारियों की मदद करने के लिए अपना विस्तार करेगा। चौथा वादे में उन्होंने कहा कि रिलायंस गुजरात को नई सामग्रियों और सर्कुलर अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाएगा। रिलायंस समूह हजीरा में विश्वस्तरीय कार्बन फाइबर सुविधा स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2036 ओलंपिक के लिए बोली लगाने के इरादे की प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार रिलायंस और रिलायंस फाउंडेशन गुजरात में खेल, शिक्षा और कौशल बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए कई अन्य भागीदारों के साथ मिलकर काम करेगा।
श्री अंबानी ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री अक्सर कहते हैं कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास, लेकिन अब ‘प्रधानमंत्री के रूप में आपका मिशन वैश्विक विकास के लिए भारत का विकास हो गया है। आप वैश्विक भलाई के मंत्र पर कार्य रहे हैं और भारत को विश्व का विकास इंजन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल दो दशकों में ही गुजरात से वैश्विक मंच तक की आपकी यात्रा की कहानी किसी आधुनिक महाकाव्य से कम नहीं है’। उन्होंने यह भी आगे कहा,“आज का भारत वास्तव में युवा पीढ़ी के लिए अर्थव्यवस्था में प्रवेश करने, नवाचार करने और लाखों लोगों ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ अर्निंग प्रदान करने का सबसे अच्छा समय है। भावी पीढ़ियाँ राष्ट्रवादी और अंतर्राष्ट्रीयवादी दोनों के लिए भी प्रधानमंत्री की आभारी रहेंगी। आपने विकसित भारत की मजबूत आधारशिला रखी है।” उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से नहीं रोक पाएगी। मैं अकेले गुजरात को तीन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनते हुए देख रहा हूं। प्रत्येक गुजराती और प्रत्येक भारतीय को यह पूर्ण विश्वास है कि मोदी युग भारत को समृद्धि, प्रगति और गौरव की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *