गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘द् गुरुकुलम’ स्कूल के गौरवमयी नतीजे

  • 12वीं के 58 विद्यार्थियों ने मनाया सफलता का जश्न
  • नाँगल चौधरी क्षेत्र में स्कूल ने फिर लहराया परचम
  • शीर्ष स्थान पर रही 12वीं की छात्रा पलक
  • नाॅन मेडिकल में टाॅप 12वीं की छात्रा खामोश, वहीं बेस्ट सेकंड पोजीशन में रही विज्ञान की छात्रा सारिका
  • बड़ी संख्या में बच्चों का परिणाम रहा 90% से ऊपर
  • विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों से प्रसन्न हुए अभिभावक
  • स्कूल संस्थापक, प्राचार्या ने दी विद्यार्थियों को बधाई
  • शिक्षा क्षेत्र में स्कूल के अनुकरणीय योगदान एवं अथक प्रयासों की बदौलत छात्रों मिली सफलता

कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत

नाँगल चौधरी। हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने सोमवार शाम 12वीं के नतीजे घोषित किए। जिसमें हरियाणा में 81.65 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सोमवार सुबह से ही बोर्ड रिजल्ट को लेकर छात्र – छात्राओं में उत्साह देखा गया।

इस दौरान हरियाणा जिला महेंद्रगढ़ के विधानसभा क्षेत्र नारनौल – नाँगल चौधरी बाइपास रोड़ स्थित ‘द गुरुकुलम स्कूल’ ने इस साल फिर सफलता की नई इबारत लिखी। सर्वाधिक शिक्षा, संस्कार, अनुशासन के लिए प्रतिबद्ध ‘द गुरुकुलम’ स्कूल वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों के ‘टॉप रिजल्ट’ प्रदान करने में स्कूल स्टाॅफ़ के अथक प्रयास और अनुकरणीय योगदान सदैव संकल्पित सहित सार्थक सिद्ध हुआ। उसका नतीज़ा वर्ष 2023 में भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्कूल के विद्यार्थियों ने उम्दा एवं उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया।

क्षेत्र में स्कूल की ये छात्राएँ रही टाॅपर

नाँगल चौधरी क्षेत्र में 500 में से 475 अंकों के साथ टाॅपर ‘द गुरूकुल स्कूल’ में कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्रा पलक योगी पुत्री चन्दगी राम एवं नगीना देवी। तो वहीं ग्राम नायन से 96% अंकों के साथ टाॅपर ‘द गुरुकुलम स्कूल’ कक्षा 12वीं में नाॅन मेडिकल (पीसीएम) विषय की छात्रा खामोश पुत्री शिव चरण एवं श्रीमती सरोज देवी, रही। वहीं नाँगल चौधरी में द्वितीय स्थान पर ग्राम नियामतपुर मौरूण्ड से
‘द गुरुकुलम स्कूल’ कक्षा 12वीं में विज्ञान – संकाय में 466 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सारिका पुत्री राजाराम एवं मंजू देवी, नाँगल चौधरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

‘द गुरूकुल स्कूल’ कक्षा 12वीं के 58 विद्यार्थियों ने मनाया सफलता का जश्न विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों से प्रसन्न हुए अभिभावक, स्कूल स्टाॅफ़ सहित छात्रों को दी शुभकामनाएंँ

‘द गुरुकुलम स्कूल’ कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने पर और विद्यार्थियों के उम्दा एवं उत्कृष्ट अंक तालिका में बड़ी संख्या में बच्चों का परिणाम 90% से ऊपर देखकर और विद्यार्थियों के उम्दा प्रदर्शन पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही इस अवसर पर स्कूल चैयरमैन अभय सिंह, प्राचार्या निर्मला चौधरी ने क्षेत्र में उत्कृष्ट परीक्षा – परिणाम के लिए छात्रों और अभिभावकों व स्टाफ़ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कठोर परिश्रम और लग्न के साथ आगामी सत्र समय के लिए बोर्ड परीक्षा परिणाम में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *