गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ 15 मई को खुलेगा

अहमदाबाद : गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड का का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम आईपीओ 15 मई को खुलेगा। कंपनी की ओर से शनिवार को यहां जारी बयान में कहा है कि कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिये 15 मई बुधवार को खुलेगा और 17 मई शुक्रवार को बंद होगा। प्राइस बैंड 258 से 272 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

निवेशक न्यूनतम 55 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। उसके बाद 55 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल यानी गुणक में बोली लगाई जा सकती है। दस रुपये प्रति इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू वाला यह ऑफर फ्रेश इश्यू और ओएफएस यानी ऑफर फॉर सेल का मिक्स है। इस ऑफर में 1,125 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किये जा रहे हैं।
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड लीडिंग फुल-स्टैक इंश्योरेंस कंपनियों में से एक है। इंश्योरेंस वेटरन कामेश गोयल ने 2017 में इसे स्थापित किया था। कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार मोटर इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, ट्रैवल इंश्योरेंस, प्रॉपर्टी इंश्योरेंस, मरीन इंश्योरेंस, लायबिलिटी इंश्योरेंस और अन्य इंश्योरेंस प्रोडक्ट ऑफर करती है। इकतीस दिसंबर 2023 को समाप्त नौ महीनों के लिये मोटर इंश्योरेंस ने जीडब्ल्यूपी में 61.1 प्रतिशत का योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *