गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव

फिर से खिला कमल, बीजेपी ने सपा को हराया
लखीमपुर खीरी। भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरी ने समाजवादी पार्टी को चुनाव हरा दिया है। भाजपा के अमन गिरी ने सपा के विनय तिवारी को 34298 वोट से हराया है। जीत के बाद भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं समाजवादी पार्टी कैंप में खामोशी छा गई है।
गोला उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी की निगाहें नतीजों पर लगी हुई थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी का सीधा मुकाबला था। कांग्रेस और बसपा मैदान से बाहर हैं। इस वजह से मुकाबला न सिर्फ कड़ा हो चला था बल्कि इसमें दोनों दोनों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में 40 स्टार प्रचारक उतारे तो समाजवादी पार्टी ने बेहद शांत तरीके से जनसंपर्क अभियान चलाया। रविवार को 32 वें राउंड तक मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमन गिरी को 1,24,810 और समाजवादी पार्टी के विनय तिवारी को 90,512 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *