इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में मिश्रित रंगत दर्ज की गई। इस दौरान सोना 350 रुपये सस्ता तथा चांदी 250 रुपये महंगी बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 60200 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 59850 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 70350 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 70600 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 60200 नीचे में 59600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 70600 तथा नीचे 69800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1915 डॉलर तथा चांदी 2275 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
