मुंबई : विदेशी बाजारों के नकारात्मक रुख के प्रभाव से आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 75 रुपये प्रति किलोग्राम उतर गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.28 प्रतिशत गिरकर 1705.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, अमेरिका सोना वायदा 0.44 प्रतिशत बढ़कर 1717.40 डॉलर प्रति हो गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.56 प्रतिशत टूटकर 18.06 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
इस दौरान देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 130 रुपये उतरकर 50303 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 125 रुपये गिरकर 50395 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह चांदी 75 रुपये कमजोर होकर 53315 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 50 रुपये फिसलकर 53964 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
सोना-चांदी के भाव गिरे
