नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 22 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। धनतेरस इस बार दो दिन की होगी। इस लिहाज से सोना-चांदी दोनों में तेजी देखने को मिली है। कानपुर में सोना और चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को सोना 51350 प्रति दस ग्राम और चांदी 57350 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 59400 प्रति किलो रही।
आगरा में सोना और चांदी दोनों के रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 56150 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57150 प्रति किलो रही। गोरखपुर में भी सोना और चांदी के दाम बढ़े हैं। शुक्रवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53300 प्रति दस ग्राम और चांदी 58000 प्रति किलो रही। बरेली में भी धनतेरस पर सोना और चांदी के दाम बढ़े हैं। शुक्रवार को सोना 51750 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 58200 प्रति किलो रही। वहीं मेरठ में शनिवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 58500 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।
