गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चेन्नई में सोना, इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

चेन्नई : सीमा शुल्क हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) के अधिकारियों ने रविवार को तमिलनाडु में अबू धाबी से अन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे चार यात्रियों से 1.83 करोड़ रुपये मूल्य का 3.422 किलोग्राम सोना और 25.2 लाख रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान और सिगरेट जब्त किया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर एआईयू के अधिकारियों ने अबू धाबी से आए चार पुरुष यात्रियों को रोका। यात्रियों की निजी तलाशी लेने पर प्रत्येक यात्री के अंतर्वस्त्र में छिपाकर रखी गई एक सोने की चेन मिली। इसके अलावा, रबर के पेस्ट के रूप में सोने के कुल दस बंडल उनके शरीर में छिपे हुए पाए गए, जिन्हें निकालने पर 24कैरेट शुद्धता के 3,065 ग्राम वजन के चार सोने के सिल्लियां मिलीं।
सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत कुल 1.83 करोड़ रुपये मूल्य का 3.422 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इसके अलावा उनके सामान की जांच करने पर 25.2 लाख रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल, रीफर्बिश्ड लैपटॉप और सिगरेट भी जब्त किए गए। दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *