इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान सोना 250 रुपये महंगा तथा चांदी 100 रुपये सस्ती बिकी।
कारोबार की शुरुआत में सोना 62050 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 62300 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 72200 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 72100 रुपये बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 62400 नीचे में 61200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 72500 तथा नीचे 71200 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 1977 डॉलर तथा चांदी 2384 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
सोना महंगा, चांदी में गिरावट
